ETV Bharat / state

झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, उपलब्धियों और चुनौतियों पर होगी बात - Jharkhand Police

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 16, 2024, 3:50 PM IST

Female police conference in Ranchi. महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानने के लिए डीजीपी की ओर से पहल की गई है. झारखंड में पहली बार महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों के कौशल विकास पर भी फोकस किया गया है.

FEMALE POLICE CONFERENCE
झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता . (फोटो-ईटीवी भारत)

रांचीः झारखंड पुलिस इतिहास में पहली बार महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा. इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं बताने के लिए एक खुला मंच प्रदान किया जाएगा, जिसमें वह अपने व्यक्तिगत सहित कार्यस्थल की समस्या को खुले तौर पर अधिकारियों के सामने रखेंगी.महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में महिला पुलिस अधिकारियों की चुनौती, उपलब्धि और भविष्य की कार्य योजना पर विशेष फोकस किया जाएगा.

जानकारी देते झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता और रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे. (वीडियो-ईटीवी भारत)

23 और 24 अगस्त को होगा महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस

झारखंड में 23 और 24 अगस्त को महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. इस कॉन्फ्रेंस में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के अनुभव और चुनौतियों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने की कोशिश की जा रही है.झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के प्रयास से राज्य में पहली बार महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है.

झारखंड के सभी जिलों से जुटेंगी महिला पुलिसकर्मी

इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि पुलिस कॉन्फ्रेंस में झारखंड पुलिस की सभी जिला और इकाई से आरक्षी, हवलदार, सहायक पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक सम्मिलित होंगी.

सिविल ड्रेस में पहुंचेंगे पुलिसकर्मी

डीजीपी के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों के लिए यह खुला मंच होगा, जहां वे अपनी समस्याओं का खुलकर जिक्र करेंगी. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में कोई भी पुलिसकर्मी चाहे वह महिला हो या पुरुष वर्दी में नहीं होगा.सभी सिविल ड्रेस में होंगे.

मुख्यालय स्तर की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि पुलिस कॉन्फ्रेंस में महिला पुलिसकर्मियों की जो समस्याएं निकलकर सामने आएंगी अगर उनका समाधान पुलिस मुख्यालय के स्तर से होना है तो उसका त्वरित समाधान कर दिया जाएगा. वहीं जिन समस्याओं का समाधान सरकार के स्तर पर होना है उसकी सूची बनाकर सरकार को दी जाएगी.

सीएम हेमंत कल्पना सोरेन संग करेंगे शिरकत

डीजीपी ने बताया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रम में ही सरकार के द्वारा पुरी की जाने वाली मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा.

महिला पुलिसकर्मियों के कौशल विकास पर फोकस

महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में महिला पुलिस अधिकारियों के कौशल विकास उनकी क्षमता निर्माण पर फोकस किया जाएगा .वहीं पुलिस फोर्स में महिलाओं की संख्या बढ़ाने उनके प्रमोशन के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की 200 से अधिक महिला पुलिसकर्मी भाग लेंगी.

रांची रेंज के डीआईजी ने दी जानकारी

महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर अपना विशेष योगदान दे रहे हैं रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि हाल के दिनों में महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और समाज में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है. इसके लिए राज्य के सभी जिलों में महिला थाना का सृजन भी किया गया है.

नए कानून पर भी कॉन्फ्रेंस में होगी चर्चा

रांची डीआईजी के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 173 में वर्णित प्रावधानों का अनुपालन करने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या राज्य के हर थाने में बढ़ाई जा रही है. ऐसे में उनकी ट्रेनिंग भी बेहतर होनी चाहिए. नए कानून में यह स्पष्ट है कि पीड़ित महिला हो या बच्ची उससे पूछताछ सिर्फ और सिर्फ महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा ही की जाएगी. ऐसे में महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में इस बात को लेकर भी सभी तरह की जानकारी महिला पुलिसकर्मियों को मुहैया करायी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

झारखंड पुलिस ने की फोरेंसिक प्रोटोकॉल में हुनरमंद टीम तैयार, एक सप्ताह के भीतर थानों में होगी तैनाती - Sexual Crime In Jharkhand

यौन अपराध के खिलाफ झारखंड पुलिस की तैयारी, फोरेंसिक प्रोटोकॉल से हुनरमंद टीम तैयार

18 वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आगाज, तकनीक के बल पर बेहतर अनुसंधान के गुर सीखेंगे पुलिस के जवान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.