ETV Bharat / state

Delhi: दीपावली की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त, जानें कालकाजी पीठाधीश्वर से - DIWALI 2024

दीपावली 2024 की तारीख 31 अक्टूबर है. दीपावली का शुभ मुहूर्त संध्या 7:55 से 10:13 बजे तक है.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Oct 28, 2024, 2:51 PM IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन की गूंज सुनाई देने लगी है. बाजारों में दीपावली की धूम मची हुई है. लोग अपने घरों को सजाने, मिठाइयां बनाने और पटाखों की खरीदारी में जुट गए हैं. दीपावली, जिसे भारत का सबसे बड़ा प्रकाश पर्व माना जाता है, इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है.

दीपावली का शुभ मुहूर्त: दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने ईटीवी भारत से बातचीत में इस बार दीपावली के शुभ दिन और पूजा के समय के बारे में जानकारी साझा की. उनके अनुसार, दीपावली का पर्व इस बार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा. महंत ने बताया कि इस दिन संध्या 7:55 से 10:13 बजे तक वृश्चिक लग्न रहेगा, जो माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

दीपावली की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त, जानें कालकाजी पीठाधीश्वर से (ETV Bharat)

यह भी पढ़ें- Delhi: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए नई दिल्ली-आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतज़ाम, जानिए सब

अमावस्या का आरंभ: दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है, और इस वर्ष अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को 3:53 बजे से होगा, जो अगले दिन 1 नवंबर को 6:16 बजे तक चलेगा. ऐसे में विद्वानों और पंडितों ने यह स्पष्ट किया है कि दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना उचित रहेगा.

पीठाधीश्वर ने बताया कि इस दिन माता लक्ष्मी, जो धन, संपत्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं, की उत्पत्ति हुई थी. दीपावली के दिन भक्तगण पहले भगवान गणेश की पूजा करते हैं और फिर माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं. यह दिन व्यापारियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वे इस दिन को अपने खाता-बही की शुरुआत के रूप में मनाते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi: पटाखों का शोर पशु-पक्षियों के लिए भी है खतरनाक, कइयों का बदल जाता है व्यवहार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.