ETV Bharat / state

गिरिडीह में नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई, विसर्जन शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Durga puja in Giridih. गिरिडीह में मां दुर्गा को गाजे-बाजे के साथ विदाई दी गई. इस दौरान श्रद्धालु काफी भावुक नजर आए.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 2 hours ago

Immersion Of Maa Durga
गिरिडीह में मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु. (फोटो-ईटीवी भारत)

गिरिडीहः जिले की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सोमवार को विसर्जन किया गया. इसके साथ ही पिछले तीन अक्टूबर सें चल रहे दुर्गोत्सव का समापन सोमवार को हो गया. सोमवार को पपरवाटांड़ दुर्गा पूजा समिति, बनियाडीह सेन्ट्रल पूजा समिति, आमबागान समेत लगभग एक दर्जन स्थानों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

महिलाओं ने खेला सिंदूर

वहीं मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा निकालने से पूर्व सोमवार की सुबह से ही मां को खोइचा देने और सिंदूर लगाने के लिए पूजा मंडप में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी.मां दुर्गा को खोइचा देने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे संग सिंदूर भी खेला. वहीं सोमवार की शाम को पंडालों से जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा निकली लोग भावुक हो गए. लोगों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. साथ ही अगले वर्ष फिर आना मां के नाम के नारे लगाए.

गिरिडीह में मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु. (वीडियो-ईटीवी भारत)

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

इधर, विसर्जन शोभा यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बीडीओ गणेश रजक, एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद, पचम्बा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के अलावा दर्जनों पदाधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात थे.

Immersion Of Maa Durga
गिरिडीह में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु. (फोटो-ईटीवी भारत)

बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र

इधर, जिले के सबसे बड़े पंडाल पपरवाटांड़ से विसर्जन के दौरान रामगढ़ से पहुंची बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र रही. बैंड पार्टी की ओर से बेजोड़ प्रस्तुति दी गई. इसी तरह बनियाडीह की भी विसर्जन शोभा यात्रा काफी बढ़िया रही. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए और मां को नम आंखों से विदाई दी.

ये भी पढ़ें-

रांची में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, विभिन्न पूजा कमेटियों ने निकाला विसर्जन जुलूस

मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई, बंगीय दुर्गाबाड़ी में महिलाओं ने खेला सिंदूर खेला

ढाक की धुन पर जमकर थिरकीं महिलाएं, मां दुर्गा को दी अंतिम विदाई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.