ETV Bharat / state

दानापुर में हरीतिमा सावन महोत्सव : हरी-हरी साड़ी और चूड़ियों में भूमिहार समाज की महिलाएं फिल्मी गीतों पर झूमीं - Sawan mahotsav 2024

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Aug 4, 2024, 10:58 PM IST

Danapur Haritima Sawan Festival सावन महोत्सव भारत में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. सावन का महीना भारतीय संस्कृति और परंपराओं में नारीत्व के सौंदर्य, प्रेम और उमंग का प्रतीक माना जाता है. इस समय महिलाएं विशेष पूजा-अर्चना करती हैं, व्रत रखती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती हैं. दानापुर में भूमिहार समाज के सैकड़ों महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनकर सावन महोत्सव का आनंद उठाया. पढ़ें, विस्तार से.

दानापुर में हरीतिमा सावन महोत्सव
दानापुर में हरीतिमा सावन महोत्सव (ETV Bharat)
दानापुर में हरीतिमा सावन महोत्सव. (ETV Bharat)

पटना: राजधानी पटना के दानापुर में सगुना मोड़ स्थित बैंक्वेट हाल में भूमिहार महिला समाज की ओर से हरीतिमा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. महिलाओं ने गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सावन की हरियाली की छटा का अहसास करा दिया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. संगीता सिंह ने विरह के गीत कजरी पिया मेंहदी मंगा दे मोतीझील से प्रस्तुत किया. जब जब चूड़ी खनके, मेरी चूड़ियां मेरी बिंदिया जैसे गीतों से माहौल गुलजार हो गया.

दानापुर में हरीतिमा सावन महोत्सव.

जमकर झूमीं महिलाएंः फिल्मी गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं और मस्ती के आगोश में झूमती रहीं. आर्या अदिति, श्वेता ने सोलो डांस पेश किया. स्वाति शर्मा की जारी बरखा बहार और स्वाति की प्रस्तुति सावन में लग गयी आग ने महफिल की सुर्खियां बटोरी. बीएमएस की संस्थापक प्रीति प्रिया, भावना भूषण, विधुरानी,अमरावती सिंह, कुमुद सिंह,अंजू सिन्हा, अर्चना, नेहा, डा अमृता राय, मुक्ता मोहिनी, रजनी, गुंजिता, इन्दुबाला, पूजा, पल्लवी, किरण शाही, अनीता राय, सीमा, संगीता सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी.

साल में एक दिन मस्ती काः इस कार्यक्रम की कार्यकारिणी सदस्य नेहा कुमारी ने बताया कि महिलायें घर के कामकाज में लगी रहती हैं. साल के एक दिन सावन में हम महिलाओं मिलकर खुलकर जीते हैं. वहीं इस आयोजन की अध्यक्ष प्रीति प्रिया ने बताया कि हमलोग सावन महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. पूरे बिहार में भूमिहार महिला समाज की महिलाएं सज संवरकर अच्छे से तैयार होकर सावन महोत्सव मानती हैं.

हरीतिमा सावन महोत्सव.
हरीतिमा सावन महोत्सव. (ETV Bharat)

क्या होता है हरीतिमा सावन महोत्सवः हरीतिमा सावन महोत्सव महिलाओं के लिए खास होता है. पूरे बिहार से भूमिहार समाज की महिलाएं एकत्रित होकर महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं. सावन में महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर महोत्सव को एकजुट होकर मानती हैं. सावन महोत्सव महिलाओं के लिए न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह उनके जीवन में उमंग और खुशियों की बहार लाने वाला पर्व भी है. यह उनकी आंतरिक और बाहरी सुंदरता का प्रतीक है, जो हरियाली और ताजगी से परिपूर्ण होता है.

इसे भी पढ़ेंः

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.