ETV Bharat / state

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jan 24, 2024, 6:33 PM IST

Updated : Jan 25, 2024, 2:40 PM IST

Republic Day Parade 2024: इस साल 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में नमो भारत की झांकी भी दिखाई जाएगी. देश की पहली रैपिड रेल यानी नमो भारत का उद्घाटन अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री ने किया था.

Etv Bharat
Etv Bharat

गाजियाबादः देश की पहली रैपिड रेल यानी नमो भारत की झांकी अब गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में दिखाई देगी. एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के मुताबिक, समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है.

आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन और इस स्टेशन से निकलती नमो भारत ट्रेन को प्रदर्शित किया जाएगा. यह एक बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा, जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हिंदुस्तानी इस झांकी के जरिए देश की पहली नमो भारत ट्रेन द्वारा परिवहन के क्षेत्र में लाई जाने वाली क्रांति को महसूस करेंगे.

अक्टूबर 2023 में हुआ था उद्घाटनः देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है. इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसे नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में तय करेगी. प्रधानमंत्री ने अक्तूबर 2023 में आरआरटीएस के प्राथमिक खंड (साहिबाबाद से दुहाई) पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को सौंपा था.

यह भी पढ़ेंः कर्तव्य पथ पर दिखेगा महिला CISF दस्‍ते का दम, पूरी दुनिया को देंगी महिला सशक्तिकरण का संदेश

दुहाई से आगे मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक अतिरिक्त 25 किमी के हिस्से में ट्रायल रन जारी है और जल्द इस सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा. एनसीईआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, मार्च 2024 तक नमो भारत का संचालन साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच शुरू हो जाएगा. आरआरटीएस निर्माण के पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के साथ ही दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर भी बनाए जाने हैं.

Last Updated : Jan 25, 2024, 2:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.