ETV Bharat / state

पलामू में कांग्रेस की बैठक में बोले प्रदेश सचिव धनंजय, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 12, 2024, 3:44 PM IST

Congress meeting in Palamu. पलामू में कांग्रेस की अहम बैठक हुई. जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाई गई. साथ ही न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.

http://10.10.50.75//jharkhand/12-February-2024/jh-pal-02-palamu-me-bharat-jodo-yatra-ko-lekar-img-jhc10041_12022024141603_1202f_1707727563_179.jpg
Congress Meeting In Palamu

पलामूः जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस की एक बैठक सोमवार को हुसैनाबाद के तिवारी कॉम्प्लेक्स में हुई. बैठक में राहुल गांधी की पलामू में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई.

पलामू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगीः सत्यनारायण

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि वह एक सप्ताह से लगातार हरिहरगंज और हुसैनाबाद में कैंप किए हुए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पलामू में ऐतिहासिक बनाने में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 15 फरवरी 2024 की सुबह हरिहरगंज पहुंचने का आह्वान किया.

14 फरवरी को पलामू पहुंचेंगे राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव धनंजय कुमार तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश और जिला के सभी नेता लगातार जुटे हुए हैं. राहुल गांधी 14 फरवरी को पलामू पहुंचेंगे. इस क्रम में 15 फरवरी की सुबह 8 बजे छतरपुर, हरिहरगंज होते बिहार में प्रवेश करेंगे. उन्होंने बताया कि छतरपुर में राहुल गांधी का रोड शो होगा, जबकि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज प्रखंड में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

हुसैनाबाद के काफी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे हरिहरगंज

धनंजय तिवारी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुसैनाबाद से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को हरिहरगंज पहुंचने की तैयारी पूरी कर ली गई है. बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, कृष्णा सिंह, मसरूर अहमद, प्रखंड अध्यक्ष लल्लू सिंह, राघव सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, श्याम सुंदर गुप्ता, लक्ष्मी नारायण राम, मुस्ताक अंसारी, जितेंद्र कुमार सिंह, रंजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी 14-15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में करेंगे रोड शो, तैयारियों में जुटी जिला कांग्रेस

झारखंड में दो चरणों में होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पाकुड़ से राज्य में होगी एंट्री

राहुल गांधी ने 50 फीसदी आरक्षण सीमा खत्म करने की कही बात, कहा- मारा जा रहा पिछड़ों और आदिवासियों का हक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.