चंडीगढ़: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत समेत हरियाणा में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने 10 जनवरी 2024 तक का हरियाणा मौसम अपडेट जारी किया है. जिसमें मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा. हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा? इस बारे में विभाग ने बताया कि आज हरियाणा के 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है. कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो हो सकती है.
हरियाणा के 17 जिलो में घने कोहरे का अलर्ट: आज हरियाणा के जिन 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट है. उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिला शामिल हैं. 8 जनवरी 2024 को भी हरियाणा में कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इसके बाद 9 और 10 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
हरियाणा का तापमान: बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है. इसके अलावा हरियाणा का अधिकतम तापमान अंबाला में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि सामान्य के आसपास बना हुआ है. बीते 24 घंटों की बात की जाए तो हरियाणा के करनाल में बूंदाबांदी हुई है. करनाल के अलावा बाकी जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की प्रभाव देखने को मिला.
Observed #Maximum #Temperature over #Punjab, #Haryana & #Chandigarh dated 07-01-2025 pic.twitter.com/3F8zdGLspx
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) January 7, 2025
8 से 10 जनवरी 2024 तक साफ रहेगा मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आगे की ओर निकल चुका है. लिहाजा अब 8, 9 और 10 जनवरी 2024 को मौसम साफ रहेगा. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं चलेंगी. जिसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Very Dense Fog is very likely to occur at many places over Amritsar, Ferozepur, Gurdaspur, Jalandhar, Kapurthala, Tarn Taran, Ambala in next 3 hours. pic.twitter.com/NoP3Pb9yot
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) January 7, 2025
हरियाणा में शीतलहर का भी अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक हरियाणा में कोहरा छाए रहने की संभावना कम है. सूबे के ज्यादातर जिलों में धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बनी रहेगी. जिन जिलों में हवा की गति कम रहेगी. वहां कोहरा दोपहर तक देखने को मिल सकता है.