ETV Bharat / state

एक्शन मोड में आए सीएम नायब सैनी, अधिकारियों को लगाई लताड़... MSP पर फसल खरीद के दिए निर्देश

सीएम नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र की पीपली अनाज मंडी का दौरा कर किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल MSP पर ही खरीदी जाएगी.

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : 2 hours ago

CM SAINI VISITED PIPLI GRAIN MARKET
CM SAINI VISITED PIPLI GRAIN MARKET (Etv Bharat)

कुरुक्षेत्र : हरियाणा में धान कटाई का सीजन काफी जोरों पर चल रहा है. किसान भारी मात्रा में अपनी धान की कटाई करके मंडी में लेकर आ रहे हैं, लेकिन मंडी में उनका उचित मूल्य न मिलने के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है. किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र जिले की पीपली अनाज मंडी में धान खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां उन्होंने किसानों और अधिकारियों से बातचीत की और किसानों के एक-एक दाने की खरीद करने के निर्देश दिए.

एक्शन मोड में नजर आए सीएम : हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार आने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी पहली बार कुरुक्षेत्र में पहुंचे, जहां पर वो एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने धान खरीद को लेकर फैली अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों को लताड़ लगाई है. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिस भी किसान भाई की फसल की नमी 17 फीसदी है, उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी धान की फसल का एक-एक दाना सरकार की ओर से खरीदा जाएगा और उनको कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी.

पीपली अनाज मंडी में सीएम नायब सैनी (Etv Bharat)

फसल MSP पर ही खरीदी जाएगी : उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात कही थी, जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को विशेष तौर पर बोला है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर किसानों की फसल न खरीदी जाए. ऐसी कोई भी शिकायत उनके पास दोबारा ना आए.

जनता ने कांग्रेस की जलेबी बना दी : वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तंज करते हुए कहा है कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है. राहुल गांधी को हरियाणा के खान-पान के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है. जब उन्हें गोहाना की जलेबी दी गई, तब वो देखकर हैरान रह गए कि इतनी बड़ी जलेबी भी हो सकती है. अब हरियाणा की जनता ने चुनाव में उनकी ही जलेबी बना दी है.

युवाओं के लिए निकालेंगे नई भर्ती : उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी हुई है. अब हरियाणा की जनता पहचान चुकी है कि उनकी असलियत क्या है. इसलिए हरियाणा की जनता ने विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा के सपनों पर पानी फेर दिया है. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए जल्द ही नई भर्तियां निकाली जाएगी और उनको बिना पर्ची बिना खर्चे के रोजगार दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में किसानों का प्रदर्शन, बोले- MSP पर नहीं खरीदी जा रही धान की फसल, केडीबी रोड जाम कर की नारेबाजी

इसे भी पढ़ें : हरियाणा में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह टला, अंदरखाने में क्या चल रहा है?

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.