ETV Bharat / state

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट, भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर मारी बाजी - CG URBAN BODY POLLS

जशपुर निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में लगभग बराबर की टक्कर दिखी है.

SHOCKING RESULTS IN JASHPUR
जशपुर नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Feb 15, 2025, 7:09 PM IST

Updated : Feb 15, 2025, 8:18 PM IST

जशपुर: शनिवार को घोषित किए गए नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने पांच में से तीन अध्यक्ष पद पर कब्जा कर जिले में शानदार वापसी दर्ज की है. वहीं कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर, भाजपा की जीत की खुशियों को फिका कर दिया.

नगर पंचायत कोतबा परिणाम: नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई है. नगर पालिका जशपुर में 3000 से अधिक वोट से अध्यक्ष और 18 पार्षदों पर जीत दर्ज कर अपने अजेयता के इतिहास को कायम रखा है. चुनाव परिणाम आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाया.

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम (ETV BHARAT)

कुनकुरी में कांग्रेस का कब्जा: सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने भाजपा के सुबदल राम यादव को 81 वोटों से हराकर जीत हासिल की. वहीं पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंह ने कांग्रेस की उर्वशी सिंह को 1,450 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया.

नगर पालिका जशपुर का रिजल्ट: नगर पालिका जशपुर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरु राम निकुंज को 3,154 वोटों के बड़े अंतर से हराया. यहां भाजपा ने 18 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को मात्र 1 सीट मिली और 1 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुआ.

नगर पंचायत बगीचा का चुनाव परिणाम: नगर पंचायत बगीचा में भाजपा प्रत्याशी प्रभात सेदाम ने कांग्रेस की कांति बाई को 1,342 वोटों से हराया. इस निकाय में भाजपा के 8 पार्षद, कांग्रेस के 3 पार्षद और 4 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए.

कोतबा नगर पंचायत रिजल्ट: कोतबा नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर भगत को 92 वोटों से शिकस्त दी. यहां कांग्रेस के 8 पार्षद और भाजपा के 7 पार्षद जीते.

पत्थलगांव नगर पंचायत का परिणाम: पत्थलगांव नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए। कुनकुरी नगर पंचायत में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते.

नगर पालिका जशपुर में भाजपा की बादशाहत रही बरकरार: जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ जशपुर में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष सहित 18 पार्षद पदों पर विजय पताका लहरा कर अपनी बादशाहत कायम रखी है. चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर के कयासों को दरकिनार करते हुए एक तरफा जीत हासिल किया.

मतगणना सुबह 9 बजे शहर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के मतगणना केंद्र में शुरू हुई. अध्यक्ष पद की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी.

मतगणना में कुल 11468 मतों में से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद भगत को 7191 और कांग्रेस के हीरूराम निकुंज को 4037 वोट मिले. भाजपा के युवा प्रत्याशी अरविंद भगत को 3154 वोट से विजयी घोषित किया गया.

18 वार्डों पर भाजपा का कब्जा: नगर सरकार में इस बार भाजपा ने अपनी पकड़ 2019 की अपेक्षा और मजबूत किया है. 20 वार्डों में से 2019 के चुनाव में भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल किया था. इस साल तीन सीटों पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे.

अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए भाजपा 20 में से 18 पार्षद नगर पालिका में पहुंचाने में सफल रही. वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलिय प्रत्याशी कमला कुमारी मोची ने भाजपा की प्रत्याशी सविता कुमारी को पराजित किया. वहीं वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस की प्रत्याशी शबनम ने भाजपा प्रत्याशी गीता देवी ठाकुर को पराजित किया.

परिणाम घोषित होते ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जीत पर जश्न मनाया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस की जीत को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, जबकि जशपुर नगर पालिका, बगीचा और पत्थलगांव में भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

जशपुर जिले में हुए इन चुनावी नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भाजपा की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है, हालांकि कांग्रेस ने भी कुछ क्षेत्रों में कड़ी टक्कर देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

छत्तीसगढ़ को मिला 23 साल का युवा पार्षद, जगदलपुर नगर निगम की जनता ने बनाया अपना नेता

कोंडागांव नगरपालिका में बीजेपी की प्रचंड जीत, मोहन मरकाम के गढ़ में 1 वार्ड जीती कांग्रेस

रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद खिला कमल, मीनल चौबे ने दर्ज की जीत

Last Updated : Feb 15, 2025, 8:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.