ETV Bharat / state

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम से फीलगुड में भाजपा, ढोल की धून पर कार्यकर्ताओं संग झूमे बाबूलाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर बाबूलाल मरांडी ने जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा बढ़ा है.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 3 hours ago

BJP victory in Haryana assembly election Babulal Marandi celebrated in Ranchi
रांची बीजेपी ऑफिस में जश्न (Etv Bharat)

रांचीः हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम से बीजेपी फिलगुड में है. लगातार तीसरी बार बहुमत पाने में सफल रही भारतीय जनता पार्टी के इस सफलता पर देशभर में जश्न का माहौल है. हरियाणा के बाद अब सबकी नजरें झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है.

आज 8 अक्टूबर को जैसे ही हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने लगे उसके बाद से ही धीरे धीरे-धीरे पिक्चर साफ होने लगा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल हो रही है. जिसके बाद जश्न का दौर शुरू हुआ. मंगलवार देर शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने इस जीत पर खुशी मनाई.

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर रांची में बीजेपी ऑफिस में जश्न (ETV Bharat)

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ढोल बजाया तो संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी मनाई. खुशी के इस क्षण में भाजपा दफ्तर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई. हालांकि बारिश की वजह से इस जश्न में खलल जरूर पहुंचा.

भाजपा की नीतियों-कार्यक्रमों पर जनता का भरोसा बढ़ा- बाबूलाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास है और यही वजह है कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य की जीत हुई है. हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पिछले 10 वर्षों के काम पर फिर से मुहर लगाई है. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि या नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है.

BJP victory in Haryana assembly election Babulal Marandi celebrated in Ranchi
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाते झारखंड भाजपा के नेता (ETV Bharat)

सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की जनता भी आने वाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार यहां मनाएगी. इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति और नियत को देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है. इसलिए लगातार भाजपा पर भरोसा बढ़ा है पहले मोदी जी के नेतृत्व में और अब हरियाणा की हैट्रिक बनाकर जनता ने धोखेबाज दलों को सबक सिखाया है.

इसे भी पढ़ें- हरियाणा में भाजपा की जीत पर पार्टी उत्साहित, विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मनाया जश्न

इसे भी पढ़ें- हरियाणा में जलेबी बना रही थी कांग्रेस, जनता ने लगा दिया ग्रहणः अमर बाउरी

इसे भी पढ़ें- 'हरियाणा के लोगों ने नवरात्र के छठे दिन कमल-कमल कर दिया', भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.