ETV Bharat / state

Rajasthan: जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जानें वाटर सप्लाई की नई टाइमिंग

जयपुर शहर के चारदीवारी इलाके लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी. 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे शुरू होगी पेयजल सप्लाई.

ETV BHARAT JAIPUR
जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत (ETV BHARAT JAIPUR)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : 8 hours ago

जयपुर : जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. शहर के चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3.30 बजे से होने वाली जलापूर्ति अब 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे से नए समय के अनुसार शुरू होगी. जलदाय विभाग की ओर से चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैंपस में नए पंपहाउस का निर्माण किया है. अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभांशु दीक्षित ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

रामनिवास बाग पंपहाउस से नए समय पर होगी सप्लाई : अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभांशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7.15 बजे से 8.49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे से 10.25 तक और चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी.

इसे भी पढ़ें - अलवर में पेयजल संकट, भीषण गर्मी में लगाया जाम, सड़क पर बैठी महिलाएं - water crisis in Alwar

उन्होंने बताया कि चौकड़ी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3.49 बजे तक, चौकडी घाट क्षेत्र में शाम 4.10 बजे से 5.06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में शाम 5.20 बजे से 6.40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में शाम 7 बजे से रात 8.15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने बताया कि सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी.

अमानीशाह पंपहाउस से इस तरह होगी पेयजल आपूर्ति : शुभांशु दीक्षित ने बताया कि अमानीशाह पंपहाउस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है. अब 23 अक्टूबर से अमानीशाह पम्पहाउस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में संशोधन किया है. उन्होंने बताया कि चौकडी पुरानी बस्ती, चौकडी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन (सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी.

आपको बता दें कि जयपुर शहर की चारदीवारी में पेयजल सप्लाई के लिए लोगों को रात भर जागकर पेयजल सप्लाई का इंतजार करते हैं. जलदाय विभाग की ओर से चारदीवारी में पेयजल सप्लाई सुबह 3:30 बजे शुरू की जाती है. इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.