ETV Bharat / state

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी के बिना गढ़वा-पलामू से गुजरेगी यात्रा, झारखंड के प्रभारी करेंगे नेतृत्व

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 13, 2024, 8:14 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra. झारखंड में बिना राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा गढ़वा और पलामू से होकर गुजरेगी. राज्य कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे.

Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra

पलामू: भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के बिना गढ़वा और पलामू की इलाके से गुजरेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 और 15 फरवरी को गढ़वा-पलामू में निर्धारित है. यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे थे. राहुल गांधी किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से दिल्ली रवाना हो गए हैं. जिस कारण गढ़वा और पलामू में 14 और 15 फरवरी के होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे.

16 फरवरी को राहुल गांधी बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और नेतृत्व करेंगे. राहुल गांधी के बिना भारत जोड़ो न्याय यात्रा गढ़वा और पलामू में आयोजित होगी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी. यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर करेंगे.

बुधवार को गढ़वा से सटे छत्तीसगढ़ सीमा पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झंडा झारखंड कांग्रेस कमेटी लेगी. उसके बाद 15 फरवरी को बिहार सीमा पर बिहार कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया जाएगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी गढ़वा के गोडरमाना गढ़वा टाउन में रोड शो करने वाले थे. पलामू के रेहला में जनसभा का आयोजन किया गया था. नावाबाजार के रात्रि विश्राम था जबकि अगले दिन छतरपुर और हरिहरगंज की इलाके में रोड शो था.

राहुल गांधी के आगमन को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरी तरह तैयारी कर ली थी. कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने बताया भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी, झारखंड के प्रभारी नेतृत्व करेंगे. कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष जैश रंजन पाठक बिट्टू पाठक ने बताया कि यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. यात्रा पलामू से गुजरेगी.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी किसान आंदोलन में हो सकते हैं शामिल, झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित

गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

14 फरवरी को फिर झारखंड पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 15 को मल्लिकार्जुन खड़गे भी हो सकते हैं शामिल

राहुल गांधी ने 50 फीसदी आरक्षण सीमा खत्म करने की कही बात, कहा- मारा जा रहा पिछड़ों और आदिवासियों का हक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.