ETV Bharat / state

पंचकूला के पिंजौर में बनी एशिया की सबसे बड़ी सेब मंडी, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर जमकर बरसे - Asia largest apple market Pinjore

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jul 17, 2024, 10:17 PM IST

Updated : Jul 17, 2024, 10:28 PM IST

Asia largest apple market inaugurated in Pinjore Panchkula : हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशिया की सबसे बड़ी सेब, फल एवं सब्जी मंडी का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस मंडी के जरिए आसपास के जिलों और राज्यों को फायदा मिलेगा. साथ ही उन्होंने इस दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने इस दौरान हुड्डा से 11 सवाल पूछते हुए जवाब भी मांगा.

Asia largest apple market inaugurated in Pinjore Panchkula Haryana CM Nayab Singh Saini attacks Bhupinder Singh Hooda
हरियाणा CM ने किया उद्घाटन (Etv Bharat)
हरियाणा CM ने किया मंडी का उद्घाटन (Etv Bharat)

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशिया की सबसे बड़ी सेब, फल एवं सब्जी मंडी का उद्घाटन किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि जल्द ही पिंजौर में दूसरे चरण का भी उद्घाटन किया जाएगा. इस मंडी को 78 एकड़ में तैयार किया जा रहा है और इस पर करीब 220 करोड़ की लागत आएगी. 31 दिसंबर 2024 तक दूसरे चरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा. मंडी के दूसरे चरण में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि सेब, फल और सब्जियां का रखरखाव ज्यादा समय तक किया जा सके.

मंडी का फायदा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी सेब, फल और सब्जी मंडी के निर्माण से हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली समेत उत्तरी क्षेत्र की सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी. उन्होंने बताया कि इस मंडी में 70 दुकान और प्लॉट की ई-नीलामी की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में कई प्रकार की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

पहले चरण पर 14.66 करोड़ रुपए की लागत: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि प्रथम चरण के निर्माण कार्य पर 14 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत आई है. जबकि पहले और दूसरे चरण समेत सभी कार्यों पर करीब 220 करोड़ रुपए की लागत आएगी. एशिया की ये सबसे बड़ी सेब मंडी एचएमटी की जमीन पर बनाई जा रही है.

मनोहर लाल खट्टर ने 2018 में किया शिलान्यास : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में एशिया की इस सबसे बड़ी सेब, फल एवं सब्जी मंडी का शिलान्यास किया था. इसके बाद आज मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंडी के प्रथम चरण का उद्घाटन किया है.

पंचकूला के पिंजौर में बनी एशिया की सबसे बड़ी सेब मंडी (Etv Bharat)

नई अनाज मंडी का शिलान्यास : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर की सेब मंडी के अलावा आज ही कुरुक्षेत्र के बाबैन की नई अनाज मंडी की विशेष मरम्मत के कार्यों का शिलान्यास भी किया. इसके साथ ही उन्होंने सग्गा (करनाल) की नई अनाज मंडी का शिलान्यास किया.

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर साधा निशाना : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सरकार के शासन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल की नाकामियां गिनाते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा `हरियाणा मांगे हिसाब' के जरिए हिसाब मांग रहे हैं. लेकिन पहले वे अपने 10 साल के कार्यकाल के कार्यों का हिसाब दें. नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा के पास अपने कार्यकाल के दौरान के दस काम भी बताने के लिए नहीं है. उन्होंने हुड्डा से कुल 11 सवाल पूछे और उनका जवाब देने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान अयोग्य लोगों को मौके दिए, भाई-भतीजावाद किया, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और जमीनी सौदों में भी धांधली की.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा में नौकरियों में मिलेगा अग्निवीरों को आरक्षण, नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें : शिकंजे में आ गए "शैतान", भूत बंगले में ननद-भाभी से की थी छेड़छाड़, मॉल से हो गए थे फरार

ये भी पढ़ें : कैटरीना कैफ ने क्रेज़ी किया रे...भगवान की तरह पूजा करते हैं दीवाने दंपति, फोटोज़ से सजा रखा है घर, धूमधाम से मनाते हैं जन्मदिन

Last Updated : Jul 17, 2024, 10:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.