ETV Bharat / state

राहुल गांधी की जाति पूछने पर नाराजगी, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका - Congressmen angry at Anurag - CONGRESSMEN ANGRY AT ANURAG

हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के लोकसभा में दिए गए भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति पूछने पर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है.

राहुल गांधी की जाति पूछने पर नाराजगी.
राहुल गांधी की जाति पूछने पर नाराजगी. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jul 31, 2024, 8:39 PM IST

लखनऊः हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के लोकसभा में दिए गए भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति पूछने पर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है. बुधवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया.

गरीबों, ओबीसी और दलितों की आवाज उठाने से भाजपा बौखलाई : अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बौखलाहट है और अनुराग ठाकुर का यह बयान उनकी बौखलाहट को दर्शाता है. अब देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को भलिभांति समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी. प्रदेश अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी. संघ और भाजपा के लोगों को राहुल गांधी के परिवार के बहते हुए रक्त की एक-एक बूंद का हिसाब भी मांगना चाहिए और खून की जाति भी पूछनी चाहिए. कहा कि कहा कि ऐसा लगता है आरएसएस और भाजपा में घटिया से घटिया बोलने तथा कीचड़ में नहाने की होड़ लगी है, यह शर्मनाक है.

जगह-जगह प्रदर्शन: इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में कांग्रेसजनों ने आज जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम के नेतृत्व में आज अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तथा पूर्व मंत्री का पुतला फूंका. मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को बलपूर्वक रोका गया, जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पुलिस प्रशासन के लोगों के बीच धक्कामुक्की भी हुई. इसी क्रम में आज जनपद सीतापुर, बहराइच, गोण्डा, फैजाबाद, बाराबंकी, हरदोई, गाजीपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया.

उन्नाव में अजय राय बोले- अनुराग बयान से सभी लोग दुखी : उन्नाव में कांग्रेस पार्टी के एक युवक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अनुराग ठाकुर व भाजपा पर जमकर हमला बोला. कहा कि अनुराग ठाकुर के बयान से सभी लोग दुखी हैं अनुराग ठाकुर को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में जनता पिस रही है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्नाव पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदेश कार्यकारिणी की युवक कांग्रेस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे.

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर की तारीफ पर भड़की कांग्रेस! पीएम मोदी के खिलाफ लाई विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, उठाए गंभीर सवाल - CONG PM PRIVILEGE NOTICE

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.