ETV Bharat / state

राजनीति में पहला कदम: जोधपुर में 51 ट्रांसजेंडर ने ली भाजपा की सदस्यता - Transgenders Took BJP Membership

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Sep 10, 2024, 8:21 PM IST

अब तक राजनीतिक दलों से दूरी बनाकर रहने वाले ट्रांसजेंडरर्स ने जोधपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के सदस्यता अभियान में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडरर्स ने एक साथ सदस्यता ग्रहण की है.

Transgenders Took BJP Membership
जोधपुर में 51 ट्रांसजेंडर ने ली भाजपा की सदस्यता (Photo ETV Bharat Jodhpur)
ट्रांसजेंडर ने ली भाजपा की सदस्यता (ETV Bharat Jodhpur)

जोधपुर: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को महापौर दक्षिण वनिता सेठ के अगुवाई में 51 ट्रांसजेंडरों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. महापौर सेठ के सरदारपुरा स्थित कार्यालय पर कांता भुआ के नेतृत्व में 51 ट्रांसजेंडर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने पहुंचे. इसके बाद सभी ट्रांसजेंडर ने मिस कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई.

भारतीय जनता पार्टी शहर महामंत्री मनीष पुरोहित ने सभी ट्रांसजेंडर को मिस कॉल के बाद प्राप्त हुए फॉर्म की औपचारिकताओं को पूरा करवाया. महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम करती है.

पढ़ें: ट्रांसजेंडर का बना पासपोर्ट, रोजी बारोलिया ने बताई संघर्ष की कहानी

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर वर्ग के साथ ट्रांसजेंडर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता निभाना चाहते हैं, इसलिए आज उन्होंने विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है.

महापौर ने विश्वास जताया कि केंद्रीय नेतृत्व में प्रदेश में एक करोड़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने का जो लक्ष्य दिया है, उस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा. गौरतलब है कि भाजपा के सदस्यता अभियान में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडरर्स ने एक साथ सदस्यता ग्रहण की है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.