ETV Bharat / sports

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम का खराब प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड ने हराया - Paris Olympics 2024

author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : Jul 28, 2024, 6:11 PM IST

Updated : Jul 28, 2024, 6:43 PM IST

Paris Olympics 2024 Archery : भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 में तीरंदाजी टीम स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा. अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी ने नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया. पढे़ं पूरी खबर

indian archer deepika kumari
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी (AP Photo)

पेरिस (फ्रांस) : भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में तीरंदाजी टीम स्पर्धा में नीदरलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया.

महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में हारीं
अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में तीरंदाजी टीम स्पर्धा में नीदरलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा. भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 6-0 से हार गईं.

चौथी वरीयता प्राप्त भारत ने तीन सेटों में केवल 51, 49 और 48 प्वाइंट्स बनाए, जिसमें से पांच बार 10 अंक बनाए. वहीं, ओलंपिक पदक विजेता गैबी श्लोसेर की अगुवाई वाली नीदरलैंड की टीम ने जवाब में केवल तीन 10 अंक बनाए, वे लेस इनवैलिड्स में लगातार 9 अंक बना रहे थे. भारतीय टीम मुकाबले में नीदरलैंड के सामने टिक नहीं पाई और हार गई.

नीदरलैंड के खिलाफ महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाजों का व्यक्तिगत प्रदर्शन :-

  • भजन: 10 9 10 9 10 8 | 56 अंक
  • दीपिका: 7 9 8 6 8 10 | 48 अंक
  • अंकिता: 7 9 10 6 4 8 | 44 अंक

दीपिका कुमारी का खराब प्रदर्शन
भारत को महिला तीरंदाजी टीम से पेरिस में पदक की आस थी, लेकिन वह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रही. भारत को अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी से भी काफी ज्यादा उम्मीद थी. लेकिन, उन्होंने भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कई खराब निशाने लगाए और हार के साथ अपना अभियान समाप्त किया.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में आगे, पुरुष टीम और मिश्रित टीम तीरंदाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. वहीं, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी देश के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज एक्शन में दिखेंगे. भारत को अपने तीरंदाजों से ओलंपिक पदक की आस है.

ये भी पढे़ं :-

Last Updated : Jul 28, 2024, 6:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.