ETV Bharat / international

चीन के शंघाई में शक्तिशाली तूफान से जनजीवन ठप - Typhoon in Shanghai

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 16, 2024, 8:05 PM IST

Typhoon In Shanghai, चीन के शंघाई शहर में तूफान बेबिन्का ने आने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. तूफान के कारण शहर के 4 लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर ले जाया गया है.

Powerful storm paralyses life in China's Shanghai
चीन के शंघाई में शक्तिशाली तूफान से जनजीवन ठप (AP)

बीजिंग : चीन के शंघाई शहर में पिछले 75 वर्ष में सोमवार को सबसे शक्तिशाली तूफान बेबिन्का ने दस्तक दी. तूफान की वजह से जनजीवन ठप हो गया. इस बारे में शंघाई की केंद्रीय मौसम वेधशाला ने बताया कि तूफान ने 42 मीटर प्रति सेकेंड की गति से चली हवाओं के साथ शंघाई की पुडोंग डिस्ट्रिक्ट के लिंगाग इलाके में दस्तक दी. फिलहाल शहर प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति को देखते हुए उससे निपटने के लिए पहले से ही हजारों राहत और बचाव कर्मियों को तैनात किया है.

बता दें कि बेबिन्का शंघाई में 75 साल में आया सबसे अधिक शक्तिशाली तूफान माना गया है. हालांकि इस वर्ष चीन में आया 13वां तूफान है.वहीं चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने इस बारे में रविवार को ही चीन के पूर्वी अन्हुई प्रांत और शंघाई के अलावा झेजियांग के लिए राहत के उपाय बढ़ा दिए थे.

बेबिन्का तूफान की वजह से शंघाई में विमान की सेवाएं रद्द कर गई हैं. साथ ही शंघाई रेलवे स्टेशन ने सोमवार तक शहर से होकर गुजरने वाले मार्गों पर यात्री ट्रेनों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसी क्रम में हांगकांग स्थित साउथ चानइ मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक रविवार तक 2.5 करोड़ की जनसंख्या वाले इस शहर से करीब 4 लाख 14 हजार से अधिक लोगों को अन्य स्थानों पर ले जाया गया है. इसके अलावा शहर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- नाइजीरिया में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 41 लोगों की मौत

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.