ETV Bharat / entertainment

WATCH: प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में फ्लॉन्ट किया साड़ी वाला हॉट लुक, 'देसी गर्ल' की अदा पर मर-मिटे फैंस - Priyanka Chopra

author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : Aug 24, 2024, 10:15 AM IST

Priyanka Chopra Brother Wedding : प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी में मुंबई अपने मायके पहुंची हैं. प्रियंका चोपड़ा का भाई की शादी में साड़ी में देसी लुक देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं.

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा (IANS)

मुंबई : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अचानक भारत आई थीं, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की वजह का खुलासा हो गया है. प्रियंका इंडिया में अपने भाई की शादी में पहुंची हैं. पहले कहा जा रहा था कि देसी गर्ल अपनी फिल्म पाणी के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची हैं, लेकिन नहीं प्रियंका चोपड़ा के अचानक मायके आने की वजह उनके भाई की शादी है. बता दें, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो गई है. यहां, प्रियंका चोपड़ा को देसी लुक में देखा गया है. प्रियंका भाई की शादी में अकेले आई हैं, लेकिन बेटी और पति को नहीं लेकर पहुंची हैं.

इस शादी से प्रियंका चोपड़ा की वीडियो वायरल हो रहे हैं. भाई सिद्धार्थ की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने मजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है. प्रियंका चोपड़ा अपने इस लुक में पुरानी खूबसूरत एक्ट्रेस परवनी बाबी की याद दिला रही हैं. प्रियंका ने मजेंटा साड़ी पर बालों को रेट्रो लुक में बांधा हुआ है और गले में एक मोतियों चोकर (नेक पीस) डाला हुआ है. प्रियंका ब्लाउज स्लीव लेस है और देसी गर्ल ने साड़ी से मैच करते हुए शार्प लिपस्टिक लगाई हुई है.

फैंस हुए देसी गर्ल के लुक पर फिदा

वहीं, प्रियंका चोपड़ा को लंबे अरसे बाद साड़ी में देखने के बाद उनके फैंस को दिल बाग-बाग हो गया है. एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा को हुस्न की परी बताया है. एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा की साड़ी और हेयरस्टाइल को खूबसूरत बताया है. एक लिखता है, प्रियंका बहुत खूबसूरत दिख और गॉर्जियस दिख रही हैं.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का बीती अप्रैल में मंगतेर नीलम उपाध्याय से रोका हुआ था. रोका में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें :

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के बराबर हुए Followers, 'स्त्री 2' एक्ट्रेस बनेगी मोस्ट फॉलोअर्स इंडियन एक्ट्रेस - Shraddha And Priyanka Followers

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.