ETV Bharat / entertainment

WATCH : 'अंग्रेजी बीट दे...' यो यो हनी सिंह ने बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में बांधा समां, देखें - Sonakshi Sinha Wedding Reception

Honey Singh Sings at Sonakshi Sinha Wedding Reception : यो यो हनी सिंह ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में जमकर अपने रैप गाए और गेस्ट का खूब मनोरंजन किया.

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jun 24, 2024, 10:50 AM IST

Honey Singh
यो यो हनी सिंह (IMAGE- IANS)

मुंबई : यो यो हनी सिंह भी उन मेहमानों में शामिल हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में पहुंचे थे. मशहूर रैपर हनी सिंह ने हाल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा था कि वह लंदन में शूटिंग कर रहे हैं और सोनाक्षी की शादी में जरूर आएंगे. अब हनी सिंह ने अपना किया वादा पूरा किया और अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचे और जमकर गाने गाए. अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन से हनी सिंह की परफॉर्मेंस के धांसू वीडियो वायरल हो रहे हैं.

सोनाक्षी सिन्हा के खास दोस्त हैं हनी सिंह

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में मशहूर रैपर हनी सिंह लंदन से अपनी शूटिंग छोड़कर मुंबई में अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे. यहां, हनी सिंह ने अपने गाने और रैप से वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सभी मेहमानों का जमकर मनोरंजन किया. हनीं सिह अपनी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में सफेद धारी वाली काली पेंट पर ब्लू रंग का कोट पहनकर पहुंचे थे. हनी सिंह का यह ग्रे बियर्ड लुक भी दिखा, जो उनके नए गाने में नजर आने वाला है. हनी सिंह ने यहां अग्रेंजी बीट दे और होली-होली गाना गाया. बता दें, सोनाक्षी सिन्हा को हनी सिंह के हिट सॉन्ग देसी कलाकार में साथ देखा गया था. तब से हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं.

7 साल रिलेशनशिप और फिर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया कि वह जहीर इकबाल को 7 साल से डेट कर रही थीं. सोनाक्षी ने खुलासा किया कि इसी दिन (23 जून 2017) को वह पहली बार जहीर के सामने आई थीं, हमें पहली ही नजर में प्यार हुआ और हमने साथ में रहने का वादा किया, आज हमारा प्यार कई चुनौतियों को पार सफल हो गया है, अब ऐसे मोड़ पर खड़े हुए जहां फैमिली और भगवान का प्यार मिला है, अब हम मैन और वाइफ हैं, यहां प्यार है, आशा है, हम दोनों के बीच यह सदा रहेगा.

ये भी पढे़ं :

आलिया भट्ट से करण जौहर तक, बी-टाउन सेलेब्स ने सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल को दी शादी की बधाई - Sonakshi Sinha and Zaheer Wedding

WATCH : ननद ने उतारी नजर तो रोने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर इकबाल संग आया इमोशनल वीडियो - Sonakshi Sinha breaks down

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.