ETV Bharat / business

आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट - BANK HOLIDAY ON DUSSEHRA 2024

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज दशहरा को लेकर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday on Dussehra 2024
बैंक हॉलिडे (Getty Image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Oct 12, 2024, 9:25 AM IST

नई दिल्ली: भारत में आज दशहरा के पावन त्यौहार की तैयारियां चल रही हैं. जिसे विजयादशमी या दशहरा के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में कई राज्यों में अक्टूबर में बैंकों में लंबी छुट्टी रहेगी. दशहरा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कार्यक्रम के अनुसार, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इस त्यौहार को मनाने के लिए बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे.

दशहरा और उससे जुड़े त्यौहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे,

  • 10 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) - त्रिपुरा, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
  • 11 अक्टूबर- दशहरा (महाष्टमी/आयुध पूजा) - कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा और असम और सिक्किम सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 अक्टूबर- दशहरा (महानवमी) और महीने के दूसरे शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 अक्टूबर- रविवार को छुट्टी रहेगी.
  • 14 अक्टूबर- सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के लिए बैंक बंद रहेंगे.

कुछ राज्यों में लोगों को लंबे वीकेंड का अनुभव होगा, क्योंकि 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे.

  • 16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा - त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटी बिहू - कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अक्टूबर- विलय दिवस - जम्मू और कश्मीर.
  • 31 अक्टूबर- दिवाली, काली पूजा और अन्य क्षेत्रीय त्यौहार - त्रिपुरा और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.