ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचीं रांची, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत - President Droupadi Murmu

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 6 hours ago

Updated : 6 hours ago

President Droupadi Murmu in Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया.

President Droupadi Murmu in Ranchi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम हेमंत सोरेन (ईटीवी भारत)

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से विशेष लगाव है. कभी इस राज्य के राज्यपाल पद को सुशोभित करने वाली द्रौपदी एक बार फिर राष्ट्रपति के रूप में रांची की धरती पर पहुंची हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आज शाम रांची पहुंचीं. इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ और चादर भेंट कर स्वागत किया.

रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (ईटीवी भारत)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, रांची डीसी राहुल सिन्हा, एसएसपी चंदन सिन्हा आदि मौजूद थे. रांची एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए, उनके साथ राज्यपाल भी थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी. वे शुक्रवार को राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान की स्थापना के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी.

इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. यातायात व्यवस्था संभालने के लिए राजधानी की सड़कों पर हजारों जवान तैनात किए गए थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब राजभवन जा रही थीं, तो लोग उन्हें देखने के लिए उत्सुक निगाहों से सड़क किनारे खड़े थे.

निसा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को रांची के नामकुम स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान (निसा) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति पौधारोपण भी करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निसा के शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शुक्रवार को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा. गौरतलब है कि इस संस्थान को पहले लाह अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता था.

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, 6 आईपीएस सहित 2 हजार जवानों की तैनाती - PRESIDENT JHARKHAND VISIT

राष्ट्रपति का झारखंड दौरा: रांची के ये इलाके हुए नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन, हॉट बैलून सब पर रोक - President visit to Jharkhand

झारखंड की बेटियों की राखी से सजेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी की कलाई, रक्षाबंधन मनाने दिल्ली रवाना हुईं छात्राएं - Students of Kasturba Vidyalaya

Last Updated : 6 hours ago
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.