ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बालाजी महाराज के दर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल भी रहे मौजूद

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Feb 14, 2024, 4:04 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दौसा के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन किए. विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंदिर में विशेष पूजा-अर्जना करवाई. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल भी उनके साथ मौजूद रहे.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

मेहंदीपुर बालाजी(दौसा). राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर बालाजी पहुंची. सुबह 10 बजे राष्ट्रपति का काफिला हेलीपैड से बालाजी मंदिर के लिए रवाना हुआ. सुबह 10:25 बजे राष्ट्रपति बालाजी मंदिर पहुंची, इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे.

बालाजी मंदिर सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी ने राष्ट्रपति की आगुवानी की. विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मंदिर में विशेष पूजा-अर्जना करवाई. राष्ट्रपति ने बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद आरती की. महंत नरेशपुरी महाराज ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को बालाजी महाराज के चोले का टीका लगाया.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति का दो दिवसीय राजस्थान दौरा, आज मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से दौसा और गंगापुर प्रशासन सहित केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे. मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था. सुबह से ही क्षेत्र में छोटे और बड़े वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी. इसके लिए प्रशासन ने दर्जनों जगह बेरिकैडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.