ETV Bharat / bharat

एक सितंबर से भाजपा का 'सदस्यता अभियान', 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य - BJP membership drive from sep 1

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 17, 2024, 9:40 PM IST

Updated : Aug 17, 2024, 10:05 PM IST

BJP membership drive from sep 1: राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' को लेकर पार्टी ने अपने महत्वपूर्ण नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली के सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है. बीजेपी की हुई बड़ी बैठक पर ईटीवी भारत की वरिष्ठ संवाददाता अनामिका रत्ना की रिपोर्ट...

BJP officials BJP membership drive to start from September 1-
राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक (ANI and ETV Bharat)

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली में शनिवार को हुए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाजपा ने 'राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की सह संयोजक रेखा वर्मा के साथ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 'राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' की पूरी जानकारी दी.

ईटीवी भारत की रिपोर्ट... (ANI)

संबित पात्रा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी के 'राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' को लेकर शनिवार की बैठक में सघन चिंतन हुआ. एक सितंबर से पार्टी का 'राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' आरंभ होने वाला है. पार्टी का लक्ष्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है. जिन राज्यों को चुनाव में जाना है या जिन राज्यों में चुनाव की घोषणा हो गई है, उन राज्यों में यह सदस्यता अभियान बाद में चलाया जाएगा. जिससे पार्टी की कुल सदस्यता में बाद में और ज्यादा इजाफा होगा.

भाजपा संगठन के फैसले.....

  • 1 सितम्बर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण चलेगा.
  • 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान द्वितीय चरण चलेगा.
  • 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा.
  • 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जायेगा.

अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में 2014-15 में 11 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 2019 में एक कालखंड में चले 'सदस्यता अभियान' में 7 करोड़ लोग शामिल हुए थे, यानी 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। यह अभियान चार तरीकों 'मिस्ड कॉल', 'क्यूआर कोड', 'नमो एप' और 'भाजपा की वेबसाइट' के जरिए चलाया जाएगा. इन चारों में से किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर देश का कोई भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है. सदस्यता अभियान के लिए फॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

बता दें कि 'राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' को लेकर पार्टी ने अपने महत्वपूर्ण नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली के सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है. पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ के सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है.

दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा एवं ओडिशा, डी. पुरंदेश्वरी को तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी, ऋतुराज सिन्हा को उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, अतुल गर्ग को बिहार एवं उत्तराखंड, अरविंद मेनन को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार एवं लक्षद्वीप, राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम एवं नागालैंड और विजया राहटकर को छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : 10 साल बाद विधानसभा चुनाव, क्या-क्या हुए बदलाव, जानें

Last Updated : Aug 17, 2024, 10:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.