हैदराबादः आतिशी दिल्ली की सीएम बनने की तैयारी में हैं. विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है.


भारत की पूर्व महिला मुख्यमंत्रियों पर एक नजर
अब तक भारत के 28 राज्यों में से 12 में 16 महिला मुख्यमंत्री रही हैं. इनमें से शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं हैं. वहीं जानकी रामचंद्रन का महिला सीएम के तौर पर सबसे छोटा कार्यकाल रहा है. आतिशी दिल्ली की सीएम बनतीं हैं तो इनका कार्यकाल कितना लंबा होगा. इसे देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा.







क्रम | मुख्यमंत्री | राज्य के साथ परिचय | दल |
1 | सुचेता कृपलानी | उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2 | नंदिनी सतपथी | ओडिशा की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3 | शशिकला काकोडकर | गोवा की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री | महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी |
4 | सैयदा अनवेरा तैमुर | असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
5 | जानकी रामचन्द्रन | तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री | एआईएडीएमके |
6 | जे जयललिता | तमिलनाडु की पांच बार मुख्यमंत्री रहीं | एआईएडीएमके |
7 | मायावती | भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री | बहुजन समाज पार्टी |
8 | राजिंदर कौर भट्टल | पंजाब की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
9 | राबड़ी देवी | बिहार की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री | राष्ट्रीय जनता दल |
10 | सुषमा स्वराज | दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री | भारतीय जनता पार्टी |
11 | शीला दीक्षित | दिल्ली की मुख्यमंत्री | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
12 | उमा भारती | मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री | भारतीय जनता पार्टी |
13 | वसुंधरा राजे | राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री | भारतीय जनता पार्टी |
14 | ममता बनर्जी | पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री | अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस |
15 | आनंदी बेन पटेल | गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री | भारतीय जनता पार्टी |
16 | महबूबा मुफ्ती | जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री | पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी |
17 |