नई दिल्ल: दिल्ली की राजनीति में हलचल मचाते हुए जनहित दल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में दिल्ली सरकार के पांच पूर्व बस मार्शलों को उम्मीदवार बनाया गया है, जो कि पार्टी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
उम्मीदवारों की सूची: जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान जोशी ने आज उम्मीदवारों की सूची का अनावरण किया. पार्टी का स्पष्ट मानना है कि बस मार्शल और सिविल डिफेंस के कर्मचारी वर्षों से उपेक्षित हैं और उनकी समस्याओं को सही मायने में अब विधानसभा में उठाने की आवश्यकता है. घोषित उम्मीदवारों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- श्यामो देवी (पूर्व बस मार्शल) - नरेला विधानसभा
- प्रवीण कुमार (पूर्व बस मार्शल) - मुंडका विधानसभा
- ललित मीना (पूर्व बस मार्शल) - मुस्तफाबाद विधानसभा
- राकेश त्यागी श्रीवास्तव - तिमारपुर विधानसभा
- आदित्य राय (पूर्व बस मार्शल) - नई दिल्ली विधानसभा
- अनिल कुमार (पूर्व बस मार्शल) - बुराड़ी विधानसभा
यह भी पढ़ें- AAP को बड़ा झटका, विधायक, पार्षद और पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन
बस मार्शलों का मुद्दा चुनाव का केंद्र
दिल्ली के बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मचारियों का मुद्दा इस बार चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय बन सकता है. सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इन समुदायों के नेताओं ने अपने साथ हुई अन्याय की चर्चा करते हुए सरकार को चुनौती देने का आह्वान किया है. बस मार्शल मुकेश ने कहा कि "हर घर में किसी को कोई न कोई बारीकी से पता है कि बस मार्शल और सिविल डिफेंस कर्मचारियों का मामला वर्षों से लटका हुआ है. अब समय आ गया है कि नेताओं को 'वोट की चोट' दी जाए."
![जनहित दल ने जारी किया 6 कैंडिडेट की पहली लिस्ट](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/21-12-2024/del-ndl-01-janhit-dal-delhi-election-candidate-vis-7211962_21122024104731_2112f_1734758251_631.jpg)
दिल्ली की राजनीति पर प्रभाव
आम आदमी पार्टी (आप), जो अब तक दिल्ली के मजदूर वर्ग और सरकारी कर्मचारियों के समर्थन पर निर्भर रही है, को बस मार्शलों के मुद्दे पर आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. जनहित दल के इस कदम से बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मचारियों का समर्थन पाकर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं. इस प्रकार, जनहित दल, दिल्ली डेमोक्रेटिक अलायंस का हिस्सा बनकर इस सूची के माध्यम से गठबंधन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
यह भी पढ़ें- केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- BJP ने दिल्ली में बसे पूर्वांचल समाज के लोगों की बांग्लादेशियों से तुलना की
यह भी पढ़ें- महरौली सीट से AAP को झटका, विधायक नरेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, महेंद्र चौधरी होंगे नए प्रत्याशी
यह भी पढ़ें- दिल्ली भाजपा ने 21 सदस्यों वाली चुनाव समिति की घोषणा की, जानिए कौन-कौन हैं शामिल