उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

आज बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, 6 महीने तक खुशीमठ में होंगे मां यमुना के दर्शन

यमुनोत्री धाम के कपाट आज अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे बंद कर दिए जाएंगे. जिसके बाद मां यमुना के दर्शन खुशीमठ (खरसाली) में होंगे.

By

Published : Oct 28, 2019, 10:12 PM IST

Updated : Oct 28, 2019, 11:59 PM IST

yamunotri dham

उत्तरकाशीः यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैया दूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा बारह बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. जिसके बाद श्रद्धालु 6 महीने तक शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे. वहीं, कपाट बंद करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

आज बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट.

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि भैया दूज को यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से शनिदेव की डोली मां यमुना को लेने सुबह यमुनोत्री धाम जाएगी. जहां पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद परंपरा अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे बंद कर दिए जाएंगे. जिसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री से खुशीमठ के लिए रवाना होगी.

ये भी पढ़ेंःकल बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों टन फूलों से सजाया गया मंदिर

वहीं, मंगलवार शाम को मां यमुना की उत्सव डोली खुशीमठ पहुंचेगी. जहां पर मां यमुना अपने शीतकालीन प्रवास यमुना मंदिर में विराजमान होंगी. शीतकाल में छह महीने तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहीं पर मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे. शीतकाल के छह महीने बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ग्रीष्मकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

Last Updated : Oct 28, 2019, 11:59 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details