उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना, BJP पर लगाया बदले की भावना से काम करने का आरोप

गदरपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के खिलाफ दर्ज कराये गये मुकदमें का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है. जिसको लेकर आज कंबोज धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया.

By

Published : May 27, 2020, 3:33 PM IST

congress protest in gadarpur
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना.

गदरपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है. जिसके विरोध में आज गदरपुर के कंबोज धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया.

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के खिलाफ दर्ज कराये गये मुकदमें का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है. कांग्रेस की तरफ से जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इस कड़ी में आज गदरपुर में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया.

कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना.

पढ़ें:चोरी-छिपे आने वाले लोगों पर एसपीओ की नजर

गदरपुर के कंबोज धर्मशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिन का सांकेतिक धरना दिया. इस दौरान प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर बदले की भावना से मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया गया. इस मौके पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश सचिव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि बीती 11 मई को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्वीट के जरिए पीएम केयर फंड में पारदर्शिता की बात कही थी. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराये हैं. जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ से जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details