उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मानसून की इस वजह से नवंबर में सताएगा कोहरा और होगी कड़ाके की सर्दी, जानिए आज के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अक्टूबर में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहता है. इस बार मानसून देर से जाने के कारण और अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में नमी है. इससे इस बार अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से ही हल्की ठंड शुरू हो गई है. ऐसे में नवंबर में कड़ी ठंड पड़ने का अनुमान है.

By

Published : Oct 29, 2022, 10:05 AM IST

a
a

लखनऊ : मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) के अनुसार अक्टूबर में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 32 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 20 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहता है. इस बार मानसून देर से जाने के कारण और अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में नमी है. इससे इस बार अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से ही हल्की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. दीपावली के बाद प्रदूषण की वजह से सुबह व शाम धुंध है. इस वर्ष अक्टूबर में ही अधिकतम तापमान 29 से 31 तथा न्यूनतम तापमान 14 से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच है. तापमान कम होने की वजह से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ती जाएगी.




उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला शुक्रवार को सबसे अधिक ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं झांसी जिला सबसे गर्म रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. सुबह व रात के समय हल्की ठंड पड़ने के साथ ही दिन में धूप निकल रही है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा.


कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



मेरठ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक डॉ जेपी गुप्ता (Meteorologist Dr JP Gupta) ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में ज्यादातर मौसम सूखा रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें : सजा मिलने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द, रामपुर सीट रिक्त घोषित

ABOUT THE AUTHOR

...view details