उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले-नगर निकाय व नगर पालिका चुनावों में केवल कमल खिलेगा

By

Published : Mar 19, 2023, 10:31 PM IST

कानपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दावा किया किनगर निकाय और नगर पालिका चुनावों में केवल खिलेगा कमल. भाजपा के लिए केवल बेहतर काम करना चुनौती है. राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देता और स्वामी प्रसाद जब हमारे साथ थे तो ठीक थे.

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

कानपुर:जनपद में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नेभाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया और फिर पत्रकारों से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय और नगर पालिका की अधिकतर सीटों पर आप देखिएगा, कमल ही कमल खिलता दिखेगा. भाजपा ने चुनाव को लेकर सारी तैयारियां कर ली हैं. केवल आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाए, उसके बाद हम डंके की चोट पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. कार्यक्रमों के माध्यम से ही हमारे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचेंगे.

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भूपेंद्र चौधरी


राहुल गांधी की बातों को अब कोई नहीं सुनता: जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी जो बयानबाजी करते हैं उससे भाजपा के वोटबैंक पर कोई असर पड़ सकता है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी की बातों पर अब कोई ध्यान नहीं देता. इसी तरह स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर की गई टिप्पणी के सवाल पर कहा कि भाजपा के पदाधिकारी किसी धार्मिक ग्रंथ या पुस्तक पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा, कि जब स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे साथ थे, तब ठीक थे. अब, उनकी जो गतिविधियां हैं उस पर कुछ नहीं कहना चाहते.

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भूपेंद्र चौधरी
किसी संगठन या दल से चुनौती नहीं: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से जब पूछा गया, कि आगामी 2024 के चुनाव में क्या किसी संगठन या दल को पार्टी चुनौती के तौर पर ले रही है? इस सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के लिए किसी पार्टी या दल कोई चुनौती नहीं है. भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है, हमारे लिए चुनौती केवल हमारी बेहतरी को बनाए रखना है.
भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भूपेंद्र चौधरी

यह भी पढ़ें: अप्रैल के अंत में हो सकते हैं यूपी नगर निकाय चुनाव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जताई संभावना

ABOUT THE AUTHOR

...view details