उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं को उठानी होगी आवाज: डॉ. कंचन जायसवाल

जालौन जिले के दौरे पर आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने उरई के विकास भवन में बैठक की. बैठक के दौरान महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर निस्तारण के आदेश दिए.

By

Published : Jul 21, 2019, 6:04 PM IST

महिला आयोग की सदस्य ने किया जालौन जिले का दौरा.

जालौनः जनपद के दौरे पर आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने उरई के विकास भवन में बैठक की. बैठक के दौरान महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को संज्ञान में लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर निस्तारण के आदेश दिए. उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने को कहा.

महिला आयोग की सदस्य ने किया जालौन जिले का दौरा.

महिलाएं खुद को बनाएं स्वावलंबी-

  • उरई मुख्यालय के विकास भवन में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने बैठक की.
  • बैठक के दौरान 27 महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई की.
  • अधिकतर पतियों के अत्याचार और घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई.
  • डॉ. कचन जायसवाल ने अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित मामलों की त्वरित सुनवाई के आदेश दिए.
  • उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई हैं.
  • जिनका लाभ लेकर महिलाएं खुद को स्वावलंबी बना सकती हैं.

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन्हें विभागों के माध्यम से पात्र महिलाओं का चयन किया जा रहा है और स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार का काम प्रगति पर है.
-डॉ. कंचन जायसवाल, राज्य महिला आयोग सदस्य

ABOUT THE AUTHOR

...view details