उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा - विपक्ष के लोग जमानत बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव, पंचर साइकिल से अखिलेश भी परेशान

चुनाव प्रचार को गाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो लोग कह रहे हैं कि हमारे सपने में भगवान कृष्ण आए थे. हां उनके सपने में भगवान कृष्ण आए होंगे, लेकिन कंस का वध करने के लिए. वहीं उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के लोग को जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

By

Published : Feb 26, 2022, 10:28 AM IST

Ghazipur latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election 2022 live  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Assembly Elections 2022  UP Election 2022  UP Assembly Elections 2022  यूपी का सियासी रण 2022  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे  जमानत बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव  पंचर साइकिल से अखिलेश भी परेशान  Union Minister Ashwini Choubey  targeted Samajwadi Party  President Akhilesh Yadav  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे  सपने में भगवान कृष्ण  Zamania Assembly Seat  मुंगेरीलाल का हसीन सपना  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

गाजीपुर:गाजीपुर जिले में चल रहे चुनाव प्रचार के क्रम में इन दिनों लगातार केंद्रीय मंत्रियों का आगमन हो रहा है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का जमानिया विधानसभा (Zamania Assembly Seat) में आगमन हुआ और वे कई कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद अब समाजवादी पार्टी में आग लग चुकी है. उनका परिवारवाद और खानदानवाद चलाने का जो सिक्का था, वो खत्म हो गया है. इन दिनों प्रदेश में भाजपा का जन सैलाब चल रहा है. चार चरणों के चुनाव में 60% हम हैं और 40% में सब हैं.

आगे उन्होंने कहा कि जमानिया महर्षि परशुराम और जमदग्नि की भूमि है. यहां ऋषि और कृषि ही चलने वाला है. मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी और वो भी पूर्ण बहुमत वाली. भाजपा को 350 से अधिक सीटें मिलेंगी. अब तो विपक्ष के लोग भी मान चुके हैं. वे लोग अब जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों शिया समुदाय को माना जाता है भाजपा समर्थक...

इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि चार चरणों में समाजवादी पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि समाजवादी की बयार बह रही है और उन लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे सपने में भगवान कृष्ण आए थे. लेकिन मैं भी उनकी बातों को मानता हूं और कहता हूं कि हां उनके सपने में भगवान कृष्ण आए होंगे, लेकिन कंस का वध करने के लिए.

उनके घर में आग लगी है. साइकिल पंचर हो गई है और पंचर बनाने वाला भी कोई नहीं मिल रहा है. वे समझ चुके हैं कि हमारा कहीं भी काम नहीं चलने वाला है. प्रदेश में जनता योगी की सरकार फिर से बनाने जा रही है. अखिलेश यादव के दावे पर मंत्री ने कहा कि उनका यह सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही बना रहेगा.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details