उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / briefs

लखनऊ: राहुल गांधी का जन्मदिन तक मनाने नहीं आए प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने तक का समय कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं को नहीं मिला. बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन तो मना, लेकिन यह काफी फीका रहा. इसकी मुख्य वजह कांग्रेस संगठन का पूरी तरह से जश्न से नदारद होना था.

By

Published : Jun 19, 2019, 10:33 PM IST

राहुल गांधी के जन्मदिन की होर्डिंग तक नहीं लगाई

लखनऊ:कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस का जश्न काफी फीका रहा. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर तक प्रदेश मुख्यालय नहीं आए. वहीं अगर अन्य संगठनों के अध्यक्षों की बात की जाए तो यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तक मुख्यालय परिसर में झांकने तक नहीं आए. सिर्फ बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा ने ही मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया. कांग्रेस मुख्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं में यह चर्चा रही कि बड़े नेता दिल्ली भाग गए होंगे क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की नजर में अपने नंबर जो बढ़ाने होंगे.

राहुल गांधी का जन्मदिन तक मनाने नहीं आए प्रदेश अध्यक्ष


राहुल गांधी के जन्मदिन की होर्डिंग तक नहीं लगाई

राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय परिसर में एक छोटा सा कटआउट या होर्डिंग तक नहीं लगाई गई. चुनाव से पहले राहुल की एक होर्डिंग कांग्रेस मुख्यालय परिसर में लगी थी, उसे भी आंधी ने गिरा दिया, लेकिन कांग्रेसियों के पास इतना भी समय नहीं था कि कम से कम जन्मदिन के अवसर पर उस होर्डिंग को सीधा ही कर दिया जाए. ऐसे में कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन नेताओं के न आने और किसी तरह की बधाई की होर्डिंग न लगने से भी खासा चर्चा में रहा. लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस से दूर ही रहे.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details