राजस्थान

rajasthan

Apna Ghar Ashram : KBC में दिखेगी अपना घर आश्रम की मानव सेवा, बिग-बी के जन्मदिन पर विशेष एपिसोड का प्रसारण

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Oct 11, 2023, 6:09 PM IST

अमिताभ बच्चन के 81वें जन्मदिन पर कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड में भरतपुर के अपना घर आश्रम की झलक देखने को मिलेगी. यह स्पेशल एपिसोड आज (बुधवार) को प्रसारित किया जाएगा.

Apna Ghar Ashram
Apna Ghar Ashram

भरतपुर.सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 81वें जन्मदिन के अवसर पर कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक बार फिर अपना घर आश्रम की विशेष झलकियां देखने को मिलेंगी. मानव सेवा में दुनियाभर में पहचान बनाने वाले अपना घर आश्रम के प्रभु प्रकल्प और यहां की जा रही 5 हजार से अधिक प्रभुजनों की सेवा को विशेष रूप से दिखाया जाएगा. आज रात 9 बजे केबीसी पर आश्रम के विशेष एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा.

आश्रम में की थी साढ़े 3 घंटे की शूटिंग :आश्रम के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज ने बताया कि महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति पर अपना घर आश्रम की झलकियां दिखाई जाएंगी. इसके लिए गत माह केबीसी की टीम ने अपना घर आश्रम के प्रभु प्रकल्प में करीब साढ़े तीन घंटे तक शूटिंग की थी. इसमें प्रभु प्रकल्प में प्रभुजनों की सेवा, सुविधा और तमाम व्यवस्थाओं की शूटिंग की गई. संभावना है कि आज रात 9 बजे केबीसी में अपना घर आश्रम पर करीब 5 मिनट का विशेष प्रसारण किया जा सकता है.

पढ़ें. Apna Ghar Ashram : KBC की टीम पहुंची आश्रम, अमिताभ बच्चन के 81वें जन्मदिन पर होगा विशेष प्रसारण

...और भी संस्थाओं को स्थान मिले:डॉ. भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2019 में अपना घर आश्रम का केबीसी पर प्रसारण किया गया था. उस समय अपना घर आश्रम मानव सेवा में देश की शीर्ष संस्था थी, लेकिन उसके बाद अपना घर आश्रम पूरी दुनिया में मानव सेवा की शीर्ष संस्था बन गया है. यह सब केबीसी की बदौलत संभव हो पाया है. हमारा मानना है कि केबीसी पर समाज सेवा करने वाली और भी संस्थाओं को स्थान मिलना चाहिए, ताकि ऐसी संस्थाओं का मनोबल बढ़े और उनको पहचान मिल सके.

ऐसे बढ़ा आश्रम :संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज ने बताया कि 23 अक्टूबर 2019 को कौन बनेगा करोड़पति में अपना घर आश्रम को दिखाया गया था. उस समय अपना घर आश्रम में 2500 प्रभुजान थे और यह आश्रम 30 बीघा में संचालित हो रहा था, जिसका प्रत्येक दिन का खर्चा 3.50 लाख रुपए था. कौन बनेगा करोड़पति में आश्रम के प्रसारण के बाद लोगों का सहयोग बढ़ा है. देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सेवाभावी लोग आश्रम से जुड़े हैं. आज अपना घर आश्रम का विस्तार 30 बीघा से बढ़कर 100 बीघा में हो गया है. साथ ही यहां पर 5100 प्रभुजन निवास कर रहे हैं. हर दिन का खर्चा 10.50 लाख रुपए हो गया है. देशभर में अपना घर आश्रमों की संख्या भी बढ़कर 60 हो गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details