राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / city

कोटा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में घूंघट प्रथा समाप्त करने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में घूंघट प्रथा समाप्त करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अभियान में हिस्सा लिया और अभियान को मजबूती दी. अभियान का आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड कार्यालय के बाहर किया गया.

By

Published : Mar 5, 2020, 11:30 PM IST

कोटा की खबर, signature campaign launched
हस्ताक्षर करती मिलाएं

कोटा.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओ ने गुरुवार को घूंघट प्रथा समाप्त करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया. महिला अधिकारिता विभाग की ओर किए गए इस अभियान में काफी संख्या में महिलाये मौजूद रहीं.

बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं से घूंघट हटाने को कहा था. ऐसे में एजुकेशन सिटी में आज महिलाओं के घूंघट हटाने की आवाज बुलंद हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अभियान में हिस्सा लिया और अभियान को मजबूती दी. ये अभियान 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है, महिला अधिकारिता विभाग की ओर से कोटा में 2 मार्च से 8 मार्च तक के लिए महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है.

घूंघट प्रथा समाप्त करने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

इसके तहत हर दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही है. महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक किया जा रहा है. किशोरसागर तालाब की बारहदरी पाल पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड कार्यालय के बाहर यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

पढ़ें:कोटा के रामगंजमंडी में हैंडपंप उखाड़े जाने पर महिलाओं ने किया हंगामा

अभियान का हिस्सा बनी कल्पना प्रजापति ने कहा महिलाए घूंघट छोडे बुर्का त्यागे और इनके बिना भी महिलाएं मर्यादीत रह सकती है. महिलाएं घूंघट और बुर्के के भी मर्यादीत रह सकती है. शर्म और इज्जत एक दूसरे के प्रति आंखों में होनी चाहिए. घूंघट और बुर्का प्रथाएं महिलाओं को उनके सशक्त बनने से पीछे धकेलती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details