मध्य प्रदेश

madhya pradesh

By

Published : Jan 16, 2021, 4:30 PM IST

Updated : Jan 16, 2021, 6:04 PM IST

ETV Bharat / videos

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह का जोरदार स्वागत

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों राज्य कार्यकारिणी का गठन किया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में थांदला के पूर्व विधायक की नियुक्ति की है. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कल सिंह पहली बार झाबुआ पहुंचे. भोपाल से झाबुआ लौटे कलसिंह भाबर का जिले में भव्य स्वागत किया गया. रतलाम बॉर्डर माही नदी से लेकर झाबुआ तक कलसिंह के समर्थकों ने विशाल वाहन रैली निकाली. इस दौरान उनका रास्ते में आने वाले हर गांव में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
Last Updated : Jan 16, 2021, 6:04 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details