मध्य प्रदेश

madhya pradesh

भाजपा कार्यकर्ता ने सपाक्स को दिखाया सत्ता का रौब, केंद्र, राज्य में हमारी सरकार है, फूंक मारेंगे तो उड़ जाओगे

By

Published : Jan 23, 2022, 4:53 PM IST

Updated : Jan 23, 2022, 5:24 PM IST

भोपाल। देश की आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के (bhopal bjp Sapaks Workers clash) मौके पर भोपाल से शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहां बीजेपी और सपाक्स के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे की जमकर धुनाई की. बीजेपी और सपाक्स के कार्यकर्ता जयंती पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे, प्रतिमा के पास बीजेपी के झंडे लगे होने पर सपाक्स कार्यकर्ताओं ने आपत्ति की और उनका झंडा निकाल दिया. यह देखकर बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए और सपाक्स कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी और सत्ता का रौब दिखाते हुए कहा केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है, फूंक मारेंगे तो उड़ जाओगे. यह सारा वाकया पुलिस के सामने हुआ लेकिन पुलिस मूकदर्शन बनी रही. सपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने कहा मारपीट को लेकर थाने तक जाएंगे.
Last Updated : Jan 23, 2022, 5:24 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details