मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Ujjain News सीएम शिवराज ने किया स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण

By

Published : Sep 19, 2022, 1:10 PM IST

Updated : Sep 19, 2022, 1:52 PM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन पहुंचे. मुख्यमंत्री सबसे पहले नृसिंह घाट के समीप समन्वय परिवार के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद यहां स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन में करीब 3 घंटे रहेंगे. CM Shivraj in Ujjain, Ujjain Unveiled statue, statue Swami Satyamitranand Giri

statue Swami Satyamitranand Giri
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण

उज्जैन।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नृसिंह घाट रोड पर शंकराचार्य मठ के पास समन्वय परिवार के आश्रम समन्वय निलयम में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. अनावरण से पहले मंत्रोच्चारण हुआ.

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण

MP CM शिवराज की न्यायाधीशों को सलाह, न्याय की भाषा, मातृभाषा हो तो लोग समझेंगे, उप-राष्ट्रपति ने कहा स्वतंत्र न्याय प्रणाली लोकतंत्र को मजबूती देगा

कई बड़े संत समारोह में मौजूद :इस अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज, श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, चिदानंद महाराज, अखिलेशानंद महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक पारस जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही छत्रसाल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टीआर थापक मौजूद रहे. कार्यक्रम में वैदिक बटुकों ने मंत्रोच्चरण कर पूजन कराया. मूर्ति अनवारण के बाद अथर्व होटल में संतों के कार्यक्रम में सीएम पहुंचे. CM Shivraj in Ujjain, Ujjain Unveiled statue, Statue Swami Satyamitranand Giri

Last Updated : Sep 19, 2022, 1:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details