मध्य प्रदेश

madhya pradesh

यूथ कांग्रेस ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के जन्मदिन पर बांटे मास्क

By

Published : Sep 23, 2020, 8:28 PM IST

सिंगरौली जिले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया.

Congress distributed mask and sanitizer
कांग्रेस ने किया मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

सिंगरौली। जिले में यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता अजय सिंह का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान महाजन मोड बैठन में कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यकर्ताओं ने मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल का जन्मदिन शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में लोगों को मास्क और सेनिटाइजर बांटकर मनाया. इतना ही नहीं इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें गरीब बस्तियों में बच्चों को मिठाई, फल, कॉपी सहित पेन वितरित किए गए. इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि अजय सिंह गरीबों के मसीहा हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details