मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की पहल, दिनारा, दिहायला और करैरा में पदाधिकारी घोषित

एमपी में कांग्रेस अब महिला संगठन को मजबूत करने के लिए उसे संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है. इसके चलते शिवपुरी के दिनारा और करैरा में ब्लॉक अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं.

By

Published : Aug 24, 2020, 1:23 PM IST

Shivpuri News
Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उसे संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान कर रहे हैं. इस ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माण्डवी चौहान और पिछोर विधायक केपी सिंह का मागर्दर्शन मिल रहा है, जिसके चलते आज शिवपुरी जिले में महिला कांग्रेस शक्ति के रूप में खड़ी हुई है.

इसी क्रम में संगठन को विस्तार देकर उसे संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए शेष ब्लॉकों को जोड़कर संपूर्ण जिले को एकत्रित किया जा रहा है. यह बात महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने नव नियुक्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की कार्यकारणी गठित कर की है.

इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा शेष रहे दिनारा और करैरा में ब्लॉक अध्यक्ष भी मनोनीत किए. इनमें छाया कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष, दिनारा राधापाल दिहायला, कमला वंशकार करैरा ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष का भी मनोनीत किए गए हैं. इस तरह महिला कांग्रेस जिले भर में महिलाओं को जोड़ने के साथ घर-घर तक कांग्रेस की नीति से महिलाओं को अवगत कराएंगें और भाजपा के दुष्प्रचार का जबाव देकर महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details