मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

सावन के पहले सोमवार गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री, किया भगवान शिव का अभिषेक

सावन के पहले सोमवार कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम चारुवा के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना कर अभिषेक किया.

By

Published : Jul 6, 2020, 11:43 AM IST

Agriculture Minister Kamal Patel
Agriculture Minister Kamal Patel

हरदा। पवित्र सावन मास के पहले सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम चारुवा के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजन-अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और किसानों के कल्याण और कोरोना से मुक्ति की कामना की. मंदिर के पंडितों के मार्गदर्शन में मंत्री पटेल ने विधि-विधान से भगवान गुप्तेश्वर की पूजन की. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ऐसा माना जाता है कि, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है, सावन को भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है, ऐसे में सावन के सोमवार पर शिव पूजा का विशेष महत्व है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details