मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

धार: ब्राह्मण एकता और विश्व कल्याण के लिए निकाली गई पदयात्रा - Brahmin unity and world welfare

धार के मनावर में श्री बालीपुर धाम पदयात्रा समिति ने ब्राह्मण एकता और विश्व कल्याण के लिए पदयात्रा का आयोजन किया.

shree balipur dham padyatra samiti taken out padyatra
ब्राह्मण एकता और विश्व कल्याण के लिए निकाली गई पदयात्रा

By

Published : Dec 24, 2019, 7:20 PM IST

धार। मनावर के ब्राह्मण समाज ने देश और शहर में सुख-शांति की कामना करते हुए पदयात्रा निकाली. इस पदयात्रा में 300 से ज्यादा महिला-पुरूष और बच्चे शामिल रहे.

ब्राह्मण एकता और विश्व कल्याण के लिए निकाली गई पदयात्रा

सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के मूल मंत्र को अपनाते हुए मनावर में श्री बालीपुर धाम पदयात्रा समिति ने ब्राह्मण एकता और विश्व कल्याण के लिए हर साल की तरह इस साल भी पदयात्रा का आयोजन किया. इस यात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पुरुष-महिला और बच्चे शामिल हुए. पदयात्रा सुबह 11 बजे जुनी मनावर के सत्यनारायण मंदिर ब्राह्मण समाज से शुरु होकर बालीपुर धाम आश्रम पहुंची. जहां आरती, भजन और संध्या पूजा की गई. उसके बाद पैदल यात्रियों और गुरु भक्तों को भोजन-प्रसादी दिया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details