मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

पदोन्नति सहित एक दर्जन मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारियों का आंदोलन

राजधानी में पदोन्नति सहित एक दर्जन मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

By

Published : Oct 16, 2019, 9:35 PM IST

मंत्रालयीन कर्मचारियों का आंदोलन

भोपाल। शहर में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी.
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि कर्मचारी संघ साड़े 3 साल से पदोन्नति शुरू करने और पदोन्नत पद पर रिक्त होने की तारीख से वरिष्ठता माने जाने की मांग कर रहे है. इसके अलावा केंद्र के समान महंगाई भत्ते, शिक्षकों के समान ग्रेड पे की मांग सरकार के सामने की जा रही थी, लेकिन सरकार ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया. उनका कहना है कि 22 अक्टूबर को कर्मचारी संघ मंत्रालय के सामने धरना और सुंदरकांड का पाठ करेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details