ऊना: जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें अंडर-19 और अंडर-15 लड़के और लड़कियों के वर्ग में 5000 व 3000 मीटर प्रतियोगिता कराई गई. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने किया, जबकि इस दौरान विभिन्न खेल प्रशिक्षक और अन्य खेल प्रेमी भी प्रतियोगिता के लिए पहुंचे थे.
दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़के और लड़कियों के वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. वहीं, अंडर-15 वर्ग के लड़के और लड़कियों में 3000 मीटर की दौड़ स्पर्धाएं करवाई गई. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के सभी 5 ब्लॉक से 100 से ज्यादा खिलाड़ी इंदिरा गांधी खेल परिसर पहुंचे थें. इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों के बीच 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं.