हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : Feb 12, 2021, 1:20 PM IST

ETV Bharat / state

शनिवार को 11 बजे होगा सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव से होगी अंतिम विदाई

सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार कल शनिवार सुबह 11 बजे किया जाएगा. प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पठानिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा.

Sujan Singh Pathania
सुजान सिंह पठानिया

शिमला:प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पठानिया का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव में किया जाएगा.

बीजेपी नेताओं ने पठानिया के निधन पर प्रकट किया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी मंत्रियों, विधायकों ने पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

पठानिया के निधन से प्रदेश को हुई अपूर्णीय क्षति: मुकेश अग्निहोत्री

सुजान सिंह पठानिया ने 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उनके निधन पर दुखा प्रकट किया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है.

सुजान सिंह पठानिया ने 7 बार जीता था विधानसभा का चुनाव

सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था. वह स्नातक थे और एनएएफआरसी (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे. सुजान सिंह पठानिया 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे. पठानिया ने अपनी जिंदगी में 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और इसमें सात बार जीते, जबकि 4 बार उनकी हार हुई थी.

ये भी पढ़ें:अद्भुत: 30 फीट ऊंचा हुआ बर्फ से बना अंजनी महादेव में शिवलिंग का आकार

ABOUT THE AUTHOR

...view details