हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

गोहर में नशा निवारण जागरूकता शिविर का आयोजन, आत्मरक्षा के भी सिखाए गए गुर

By

Published : Dec 20, 2019, 10:05 PM IST

ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स संस्था ने स्कूली बच्चों को सिखाए आत्मा रक्षा के गुर. छात्रों के साथ समस्त अध्यापकों ने भी भाग लिया.

Drug Prevention Awareness Camp sundernagar
गोहर में नशा निवारण जागरूकता शिविर का आयोजन

सुंदरनगरः ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स संस्था ने शुक्रवार को उपमंडल के चैलचौक में नशा निवारण जागरूकता शिविर का आयोजन किया. इस नशा निवारण जागरूकता शिविर में आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए.

नशा निवारण जागरूकता अभियान में स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य मोनिशा गुप्ता स्कूल स्टाफ व बच्चों के साथ संस्था के सदस्यों ने मुख्य रूप से नशे के कारणों, रोकथाम व दुष्प्रभावों पर चर्चा परिचर्चा की. जिसमें छात्रों के साथ समस्त अध्यापकों ने भी भाग लिया.

वीडियो रिपोर्ट.

संस्था के सदस्य ओमप्रकाश ने विशेष रूप से बच्चों को कहा कि आज के इस भागदौड़ और व्यस्तता भरे आधुनिक जीवन में किस तरह खेलों, योग, ध्यान, पारिवारिक व सामाजिक सरोकार के कामों में हाथ बंटाकर स्वस्थ शारीरिक व मानसिक जीवन जी सकते हैं और नशे के दुष्प्रभावों से भी बच सकते हैं.

इसके साथ ही संस्था के सचिव कृष्ण लाल ने छात्राओं को शारिरिक रूप से सक्षम व मजबूत बनाने के लिए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details