मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी के बीच फंसी 2 महिलाओं को स्थानीय प्रशासन ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. दोनों महिलाएं के मनाली में बने वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी में फंस गई थीं.
ब्यास नदी में फंसी महिलाएं, कई घंटे तक लड़ी जिंदगी और मौत की 'जंग' - मनाली में बने वोल्वो बस स्टैंड
दोनों महिलाएं दोपहर बाद ब्यास नदी के बीच बने टापू में लकड़ियां लेने पहुंचीं थी. इसके बाद अचानक से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे दोनों महिलाएं बीच नदी में फंस गई थीं.

two women rescued by administration from beas river in manali
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं दोपहर बाद ब्यास नदी के बीच बने टापू में लकड़ियां लेने पहुंचीं थी. इसी बीच फॉरलेन सड़क निर्माण में लगी मशीनरियों ने अपनी जरूरत के अनुसार ब्यास नदी के कुछ पानी का रूख दूसरी ओर मोड़ दिया. इसके बाद अचानक से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे दोनों महिलाएं बीच नदी में फंस गई थीं. सूचना मिलने के बाद मनाली प्रशासन ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.