हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : Mar 14, 2021, 5:28 PM IST

ETV Bharat / state

रिकांगपिओ में बीजेपी महिला मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बनाई गई ये रणनीति

रिकांगपिओ में भाजपा महिला मोर्चा किन्नौर जिला की ओर से जिलाध्यक्षा रवीना नेगी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. वहीं, मीडिया से रूबरू होते हुए हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसकी एक विशिष्ट कार्य पद्धति है. उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पहले प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और उसके बाद जिला भाजपा का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया.

BJP Mahila Morcha Kinnaur News, बीजेपी महिला मोर्चा किन्नौर न्यूज
फोटो.

किन्नौर: जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ में भाजपा महिला मोर्चा किन्नौर जिला की ओर से जिलाध्यक्षा रवीना नेगी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने जिला किन्नौर के तीनों खंडों से आए महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और संगठन की उपलब्धियों के बारे में बताया.

वहीं, मीडिया से रूबरू होते हुए हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसकी एक विशिष्ट कार्य पद्धति है. उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पहले प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और उसके बाद जिला भाजपा का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया.

वीडियो.

'किन्नौर जिला से भाजपा का विधायक बनना निश्चित'

वन निगम प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि किन्नौर जिला में जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. उसी तरह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी किन्नौर जिला से भाजपा का विधायक बनना निश्चित है. वहीं, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा रवीना नेगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाने के लिए महिला मोर्चा खण्ड स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी.

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व संगठन की जानकारियों से अवगत करवाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें उन्हें 2022 विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भी अभी से कमर कसने की बात कही गई.

ये भी पढ़ें-पुरानी पेंशन बहाली के लिए MPS का मौन प्रदर्शन, 17 मार्च को ब्लैक डे मनाने की घोषणा

ABOUT THE AUTHOR

...view details