हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

अनुराग का मोदी सरकार पर निशाना, कहा: 5 सालों में थम गई विकास की रफ्तार

By

Published : Apr 28, 2019, 3:14 PM IST

Updated : Apr 28, 2019, 3:27 PM IST

कांग्रेस सेवा दल ने रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में मिशन 2019 के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा

नाहन: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है. इसी कड़ी में कांग्रेस सेवा दल ने रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में मिशन 2019 के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें:वीरभद्र के घर में जयराम ने मारी सेंध! BJP में शामिल हुए 6 बार के विधायक सिंघी राम

नाहन में तिरंगा यात्रा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई. यह तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस कांग्रेस भवन में संपन्न हुई. बता दें कि हिमाचल कांग्रेस सेवा दल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहा है.

जानकारी देते कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस सेवा दल तिरंगा यात्रा के माध्यम से जहां देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहा है. वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी सवाल दागे जा रहे हैं इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है, इसलिए कांग्रेस सेवा दल, कांग्रेस विचारधारा, एकता व अखंडता को लेकर जनता की बीच जा रहा है और यहीं मिशन तिंरगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें:मंडी से चुनावी रण में 15 उम्‍मीदवार उतरे, दो दिन नहीं होंगे नामांकन

प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में मोदी सरकार ने जुमले के साथ मिलकर जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया. जुमलेबाजो ने देश ही नहीं बल्कि मतदाताओं को भी ठगा है. पिछले 60 वर्षों में नेहरू, गांधी से लेकर देश में विकास की जो बयार बह रही थी, वो पिछले 5 सालों में थम गई है.

Last Updated : Apr 28, 2019, 3:27 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details