हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

बुधवार को चंडीगढ़ में हवाई सेवाएं रही ठप, तकनीकी कारणों से 10 फ्लाइट्स हुई रद्द

बुधवार को राजधानी चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 10 फ्लाइट्स रद्द रही. इनमें से एयर इंडिया की चंडीगढ़ से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट खराब मौसम होने की वजह से रद्द कर दी गई.

By

Published : Feb 27, 2019, 11:13 PM IST

10 फ्लाइट्स कैंसिल

चंडीगढ़ः बुधवार को राजधानी चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 10 फ्लाइट्स रद्द रही. इनमें से एयर इंडिया की चंडीगढ़ से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट खराब मौसम होने की वजह से रद्द कर दी गई.

डीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

इसके अलावा 9 अन्य फ्लाइट्स विमान कंपनियों द्वारा रद्द की गई:

  • गो एयर की चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट.
  • जेट एयरवेज की चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट.
  • जेट एयरवेज की चंडीगढ़ से लद्दाख जाने वाली फ्लाइट.
  • जेट एयरवेज की दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट.
  • इंडिगो की चंडीगढ़ से श्रीनगर, चंडीगढ़ से मुंबई , चंडीगढ़ से बेंगलुरु, चंडीगढ़ से दुबई और चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया.

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स का संचालन सुचारु रुप से किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details