दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

युगांडा : अलबर्ट झील में डूबी नाव, 30 से अधिक की मौत

युगांडा और कांगो के बीच अलबर्ट झील में नाव के डूब जाने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई. नागरिक समाज समूह ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि नौका कांगो से युगांडा लौट रही थी, इस दौरान यह हादसा हुआ.

By

Published : Dec 24, 2020, 8:29 PM IST

boat accident
नौका हादसा

किशांसा (कांगो) :कांगो से युगांडा लौट रही नौका के अलबर्ट झील में डूब जाने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत के वांगोगो चीफडम के अध्यक्ष विटल अदुबंगा ने बताया कि अधिकतर पीड़ित कोरोना वायरस की वजह से लगी पाबंदियों से बचने के लिए गैर कानूनी तरीके से कांगो लौटने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से आधिकारिक रूप से दोनों देशों के बीच आवाजाही पर रोक है.

उन्होंने बताया कि नौका कोलोकोटो कस्बे के पास डूबी. अदुबंगा ने बताया कि तेज हवाओं की वजह से यह हादसा हुआ. हमें अब तक 33 लोगों की मौत और सात लोगों के बचने की शुरुआती जानकारी मिली है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details